Tuesday, June 12, 2018

उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए राज़ी, ट्रंप बोले- किम बहुत टैलेंटेड इंसान

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया पूर्ण निरस्त्रीकरण के लिए राज़ी है.दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध कायम होंगे. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उत्‍तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच 50 मिनट तक बातचीत हुई. इस बैठक में  उम्मीद से बेहतर नतीजे आए और दोनों देशों ने व्यापक दस्तावेज़ पर दस्तखत किए.

युद्ध तो कोई भी कर सकता है, लेकिन शांति लाना सिर्फ बहादुरों के बस का काम है: डोनाल्ड ट्रंप

सिंगापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन की ऐतिहासिक मुलाक़ात के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. किम जोंग उन ने इस मुलाक़ात को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हम अतीत को भूल कर आगे बढ़ेंगे. ख़ुशी है हम बाधाओं को पार कर मिले. अब दुनिया एक बड़ा बदलाव देखेगी. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मुलाक़ात को उम्मीद से ज़्यादा बेहतर बताया. उन्‍होंने कहा कि हम मिलकर एक बड़ी समस्या का समाधान करेंगे. हमारे बीच परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत हुई. ट्रंप ने उम्मीद जताया कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के रिश्ते बेहतर होंगे. ट्रंप ने कहा कि आज मुझे पता चला कि किम बहुत टैलेंटेड इंसान हैं. इससे पहले दोनों नेताओं के बीच सिंगापुर के सैंटोसा आइलैंड के कैपेला रिसॉर्ट में क़रीब 50 मिनट की मुलाक़ात हुई.

ट्रंप से मुलाकात के दौरान किम जोंग का हमशक्ल भी आएगा नजर 

ट्रंप बोले-किम को देंगे व्‍हाइट हाउस का न्‍योता और फिर मिलेंगे
दोनों देशों के बीच डेलिगेशन लेवल की बैठक भी हुई फिर दोनों नेताओं ने साथ लंच किया. किम को व्हाइट हाउस आने का न्योता देने के सवाल पर ट्रंप ने कहा, बेशक हम उन्हें न्योता देंगे. हम फिर मिलेंगे और कई बार मिलेंगे. जब दोनों नेता आज मिले तो दोनों ने गर्मजोशी से एक दूसरे से हाथ मिलाया. फिर साथ-साथ होटल के अंदर गए.

Trump-Kim summit: अमेरिका और उत्तर कोरिया में क्यों थी इतनी दूरी, 5 कारण

0टिप्पणियां


ऐतिहासिक बैठक के बाद संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए. द स्ट्रेट्स टाइम्स ने ट्रंप के हवाले से कहा, 'हम बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, यह समग्र दस्तावेज है और हमने साथ में बेहतरीन समय बिताया. एक बेहतरीन संबंध. संवाददाता सम्मेलन में जल्द ही इस चर्चा होगी.' ट्रंप ने कहा, 'हमने विशेष बॉन्ड विकसित किया है. यह बैठक किसी के भी अनुमान से बहुत बेहतर रही.' इसके जवाब में किम जोंग ने कहा, 'दुनिया एक बड़ा बदलाव देगी.' किम जोंग और ट्रंप यह ऐतिहासिक बैठक करने वाले अपने देशों के पहले नेता बन गए हैं. दोनों नेताओं ने सेंटोसा द्वीप के कैपेला होटल में मुलाकात की

इस देश के प्रधानमंत्री के हाथ से गिरी कॉफी तो खुद लगाया पोछा, वीडियो हुआ VIRAL

इस देश के प्रधानमंत्री के हाथ से गिरी कॉफी तो खुद लगाया पोछा, वीडियो हुआ VIRAL

Dutch Prime Minister Mark Rutte: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है. डच के प्रधानमंत्री मार्क रट ने कुछ ऐसा किया जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है. पीएम मार्क रट के हाथ से कॉफी गिर गई तो उन्होंने खुद पोछा लगा दिया. आस-पास खड़े लोग देखते रह गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो शेयर किया जा रहा है.  पीएम केबिनेट की मीटिंग के लिए बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो रहे थे. उस वक्त उनके हाथ में कॉफी का ग्लास था. जैसे ही वो सेक्यूरिटी चेक के पास पहुंचे तो हाथ से ग्लास गिर गया और कॉफी बिखर गईजिसके बाद पीएम मुस्कुराए और क्लीनर के हाथ से वाइपर ले लिया और खुद ही साफ करने लगे. जिसको देख सभी हैरान थे. लेकिन पीएम के चेहरे पर बिलकुल शिकन नहीं आई. वो मुस्कुरा रहे थे और सभी को कमफर्टेबल रखा. सभी उनको देख काफी खुश थे. उनके हाथ में एक कपड़ा था जिससे वो छोटे-छोटे दाग साफ कर रहे थे. पीएम मार्ट रट का ये अवतार लोगों को काफी पसंद आया और उनकी काफी तारीफ हो रही है. 

Friday, June 8, 2018

गूगल ने देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध कराया नि:शुल्क वाई-फाई